संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। सांपला खंड के एक गांव में तीन दिन पहले दुष्कर्म का शिकार हुई बच्ची को बाल सुरक्षा भवन छोड़ दिया गया है। यहां यह बच्ची सीडब्ल्यूसी की देखरेख में रहेगी। इसका इलाज कराने के साथ पुनर्वास के लिए काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
समिति के चेयरमैन अधिवक्ता सतीश कौशिक ने बताया कि बच्ची को समिति ने अपनी निगरानी में ले लिया है। इसका इलाज कराया जा रहा है। इसे बाल सुरक्षा भवन में रखा गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता के बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। रेलवे पुलिस ने पीड़ित को यहां छोड़ा है। बच्ची मानसिक बीमार बताई जा रही है। किसी ने इसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को संभाला। इसके परिवार की तलाश की जा रही है।
16.रोहतक के समचाना राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सुबह 07:58 बजे शिक्षकों व कर्मचारियों की गैर
16.रोहतक के समचाना राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सुबह 07:58 बजे शिक्षकों व कर्मचारियों की गैर