फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीमा पर बने रैंप को रात में तोड़ा, सुबह दोबारा बनाया

Wed, 09 Jul 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। धारूहेड़ा भिवाड़ी सीमा पर तैयार किया जा रहा रैंप। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। धारूहेड़ा-भिवाड़ी की सीमा पर बने रैंप को कुछ लोगों ने रात में तोड़ दिया जिससे भिवाड़ी का दूषित पानी धारुहेड़ा में आने लगा। यह नहीं पता चल सका है कि रैंप किसने तोड़ा। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर प्रशासन ने धारूहेड़ा में दोबारा रैंप तैयार कराया।
वर्तमान में बाईपास पर जलभराव है जिससे लोगोें को आने जाने में परेशानी हो रही है। यह जलभराव भिवाड़ी की सीमा पर है। धारूहेड़ा में जिस जगह पर रैंप बनाया गया है वहां अभी जलभराव की समस्या नहीं है।
विज्ञापन

भिवाड़ी के लोग चाहते हैं कि इस रैंप को यहां से हटाया जाए ताकि वहां का पानी धारूहेड़ा में आ जाए। धारूहेड़ा के लोग चाहते हैं कि रैंप इसी प्रकार से बना रहे ताकि भिवाड़ी का दूषित पानी धारूहेड़ा में प्रवेश न करने पाए।
रैंप को दोबारा बनाने के बाद धारूहेड़ा के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। आसपास के लोगों का कहना है कि भिवाड़ी के ही कुछ लोगों रैंप तोड़ा है। भिवाड़ी में बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। यहां से फैक्टरी का दूषित पानी छोड़ा जाता है।
भिवाड़ी पहले से जलभराव से जूझ रहा है। इसे देखते हुए धारूहेड़ा में रैंप बनाया गया है ताकि भिवाड़ी का दूषित पानी रेवाड़ी में नहीं आए। धारूहेड़ा सीमा पर बनाए गए रैंप को लेकर भिवाड़ी के एक व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दायर की है।
इसको लेकर रेवाड़ी प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है और जवाब मांगा गया है। दूसरी तरफ रेवाड़ी जिला प्रशासन रैंप के मामले में कुछ भी नहीं कहना चाहता है।

केंद्रीय मंत्री ने दूषित पानी को लेकर जताई थी नाराजगी

15 जून को जब सीएम नायब सैनी रेवाड़ी में आए थे तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भिवाड़ी से दूषित पानी छोड़ने पर तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने धारूहेड़ा में बनाए गए रैंप बालकनाथ द्वारा तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का प्रदूषित पानी बरसात के दिनों में धारूहेड़ा के लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है।

रैंप बनाने का विरोध करने पर अधिवक्ता हिरासत में

मंगलवार को रैंप बनाने की सूचना पर रेवाड़ी के एसडीएम सुरेंद्र सिंह जेसीबी लेकर रैंप बनवाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान सैदपुर निवासी एडवोकेट जसवीर दायमा रैंप बनाने का विरोध किया। इसके बाद पुलिस एडवोकेट को थाने ले गई। एडवोकेट जसवीर दायमा के चाचा श्यौराज दायमा ने बताया कि उनको जैसे ही सुबह पता चला कि रेवाड़ी प्रशासन रैंप को दोबारा से बनाने के लिए आया है तो उसका विरोध करने के लिए मौके पर गए। विरोध के दौरान उनके भतीजे एडवोकेट जसवीर दायमा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभी इस बारे में वह भिवाड़ी के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रैंप को तोड़े जाने की सूचना मिली थी, उसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया था। रैंप टूटा हुआ था।
विज्ञापन


पूर्व सीएम मनोहर लाल भी देखने पहुंचे थे रैंप:

30 जुलाई 2023 को हरियाणा के उस समय के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अलवर और रेवाड़ी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्हें दूषित पानी के प्रवाह को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था। राजस्थान के अफसरों ने इस पानी के समाधान के लिए कदम नहीं उठाए। सीएम ने दूषित पानी और रैंप का भी जायजा लिया था। भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी घुसने की करीब दो दशक पुरानी शिकायत है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा धारूहेड़ा-भिवाड़ी के बीच सीमा में एक रैंप बनाया था। तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ नवंबर 2023 में रैंप को तोड़ने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें