फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए भवन में इस सप्ताह शिफ्ट होगा रेलवे टिकट घर

विज्ञापन
01-रोहतक रेलवे स्टेशन पर तैयार टिकट घर का नया भवन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नए भवन में इस सप्ताह से टिकट घर को शिफ्ट किया जाएगा। रेलवे की ओर से सोमवार के बाद से पुराने भवन को स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। आधुनिक और तकनीकी सुविधाओं के साथ नया टिकट घर चालू होगा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकरण चलने के कारण टिकट घर को पुराने भवन में शिफ्ट किया गया है। पुराने भवन में दो जनरल टिकट काउंटर व दो आरक्षित टिकट काउंटर से यात्री टिकट बनवाते हैं लेकिन नये भवन में पूछताछ केंद्र समेत पांच काउंटर बनाए गए हैं।
हालांकि, पुराने भवन में पूछताछ केंद्र बिल्कुल एकांत में है। रेलवे की ओर वाणिज्यिक विभाग के भवनों को नए भवन में शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। वाणिज्यिक भवन के निकट ही टिकट निरीक्षकों के लिए कार्यालय बनाया गया है।
विज्ञापन

-
स्टेशन पर चेकिंग के लिए महिलाओं के लिए कक्ष नहीं
जनता कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि महिला यात्रियों के लिए अभी तक कोई चेकिंग कक्ष नहीं बनाया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से स्टेशन निर्माण से पूर्व स्पेशल कक्ष में चेकिंग की जाती थी लेकिन अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से सुरक्षा लिहाज से महिलाओं के लिए स्पेशल चैकिंग कक्ष बनाया जाना चाहिए।
-
वर्जन
रेलवे की ओर से काम को फिनिशिंग की ओर से बढ़ाया जा रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया को आकर्षक व बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसी तहत वाणिज्यिक भवनों को धीरे-धीरे शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

- बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें