फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फ्लाईओवर की रेलिंग खस्ताहाल, 15 साल से नहीं हुई मरम्मत

Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16...सर्कुलर रोड फ्लाईओवर के उखड़े पिलर । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सर्कुलर रोड स्थित फ्लाईओवर पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी वजह इसके किनारे बनाई गई रेलिंग का खस्ताहाल होना है। यहां से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि 2010 में इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद यहां 15 साल से मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन

वर्तमान में देखें तो फ्लाईओवर पर बनाई गई रेलिंग के 14 खंभे जर्जर हालत में हैं। इतना ही नहीं कुछ रेलिंग के खंभे से तो सरिए भी बाहर झाक रहे हैं। इन खंभे में दरारें साफ नजर आ रही हैं। फ्लाईओवर के नीचे रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन हैं जिस पर रोजाना 100 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं।
अंडरपास भी इसके नीचे है। जहां से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि 15 साल पहले करीब 69 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर की जर्जर हुई रेलिंग को लेकर अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लगता है उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन


सर्कुलर रोड फ्लाईओवर पर बने फुटपाथ की टाइलें टूटी हुई हैं। इतना ही नहीं कहीं पर तो यह टाइलें गायब तक हो चुकी हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को चोट लगने लगी है। इसके समाधान की दरकार है। -सतपाल, श्रीनगर कॉलोनी।

डबल फाटक अंडरपास के नीचे कोई लाइट नहीं है। यहां पर हरदम पानी भरा रहता है। शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। अंडरपास में लाइट न होने के कारण कई बार सड़क हादसे तक भी हो चुके हैं। -मनीष, आजाद नगर।

सर्कुलर रोड फ्लाईओवर पर बनी रेलिंग के खंभे जर्जर हो गए हैं। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए शिविर में भी बात रखी जा चुकी है मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। -जसबीर कुमार, पुराना हाउसिंग बोर्ड।

सर्कुलर रोड रेलवे पुल का मामला संज्ञान में है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर उपायुक्त स्तर से कार्रवाई चल रही है। नगर निगम या पीडब्ल्यूडी को काम करने की स्वीकृति मिलनी है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद तुरंत काम शुरू किया जाएगा। -मनीष मल्होत्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।

16...सर्कुलर रोड फ्लाईओवर के उखड़े पिलर । संवाद

16...सर्कुलर रोड फ्लाईओवर के उखड़े पिलर । संवाद

16...सर्कुलर रोड फ्लाईओवर के उखड़े पिलर । संवाद

16...सर्कुलर रोड फ्लाईओवर के उखड़े पिलर । संवाद

16...सर्कुलर रोड फ्लाईओवर के उखड़े पिलर । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें