रोहतक। गैंगवार के चलते दिल्ली बाईपास पर 35 दिन पहले हुए दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में सोनीपत जिले के गांव जसराना निवासी नितिन को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। इसके लिए अपराध जांच शाखा प्रथम ने झज्जर कोर्ट में अर्जी दायर की है। अर्जी पर 24 मार्च को सुनवाई होगी।
रिटौली गांव में हिमांशु उर्फ भाऊ व अंकित उर्फ बाबा गैंग के बीच 2022 से रंजिश चल रही है। मार्च 2023 में भाऊ के चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें अंकित उर्फ बाबा के साथ सोनीपत जिले के गांव निजामपुर माजरा निवासी दिनेश उर्फ गोगा भी गिरफ्तार हुआ था। पूछताछ में आरोपी नितिन ने खुलासा किया है कि वह गोगा की हत्या करने आए शूटर को बाइक पर लेकर आया था।
वर्जन
आरोपी जसराना निवासी नितिन को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर दी है। 24 मार्च को सुनवाई है।
-इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान, प्रभारी सीआईए प्रथम