फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किशनपुरा चौपाल में जिला सम्मेलन 29 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति की ओर से 29 मार्च को किशनपुरा चौपाल में त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. रणबीर सिंह दहिया करेंगे। कार्यक्रम में संगठन रोहतक जिला कमेटी के तीन वर्षों के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। वहीं शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक छिपने से पहले मुख्य आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन

रामगोपाल कॉलोनी स्थित राज्य कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति एक स्वैच्छिक संगठन है जो 30 वर्षों से प्रदेश में वैज्ञानिक सोच और सामाजिक समानता के मुद्दों पर कार्य कर रहा है। बैठक में डॉ. रणबीर दहिया, प्रो. प्रमोद गौरी, लाभ सिंह हुड्डा, प्रो. सुरेंद्र कुमार, मनीषा हंस, राजेंद्र हुड्डा, सतबीर नागल, प्रीति और संदीप व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें