जींद। शहर में जुलानी रोड स्थित हिंदी भवन में हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था ने अपने 65 वें स्थापना दिवस पर साहित्यकार अलंकरण एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से सभागार को मंत्र मुग्ध किया।
कार्यक्रम में हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी पंचकूला के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस कार्यक्रम में नेपाल, अमेरिका व भारत के विभिन्न राज्यों से आए हुए कुल 45 साहित्यकारों को 2100 रुपये की नकदी, प्रशस्ति पत्र, चादर व उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार हरिश्चंद्र बंधु ने हरियाणवी बोली में अपनी रचना पेश कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार रामफल खटकड़, ओम प्रकाश चौहान, देवदत्त देव, सुशीला जांगड़ा, कमलेश गोयत, डॉ. जगदीप राही, जयदेव अत्री, आजाद जुलानी, कुमारी दीपिका, मंजू मानव, राम कुमार, धर्मवीर आर्य, राजकुमार वर्मा, रानी सोनिया पांचाल, राजकुमार नैन, दिनेश शर्मा, जितेंद्र अहलावत, बिशंबर तिवारी, दीपिका बिंदल मौजूद रहे।