फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिन लोगों को आजमा रही वे दगे हुए कारतूस : अजय चौटाला

विज्ञापन
25 बस स्टैंड ​स्थित पार्टी कार्यालय में जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पू
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश में व्यापारियों और उद्योगपतियों से रोज फिरौती मांगी जा रही है जबकि सीएम उड़नखटोले में मौज ले रहे हैं। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के जिलास्तरीय जनसंपर्क अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन लोगों को आजमा रही है वे दगे हुए कारतूस हैं। खुद कांग्रेसी भी इस बात को मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नई नियुक्तियों के बाद बगावती सुर तेज हो गए हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जजपा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था जगजाहिर है। भाजपा सरकार में अपराध पर लगाम लगने के बजाय दिनोंदिन बढ़ रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना में एक लाख रुपये आय की शर्त लगाकर सरकार ने 75 प्रतिशत गरीब महिलाओं को योजना से वंचित कर दिया है। बीपीएल कार्ड से गरीब लोगों को हटाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिली। मंडियों में किसानों की फसलें एमएसपी पर नहीं बिक रही हैं। शिक्षण संस्थान भाजपा के ट्रेनिंग सेंटर बन गए हैं। भाजपा अपने कार्यक्रमों को शिक्षण संस्थानों में अनुमति देती है। छात्र संगठनों के कार्यक्रमों पर रोक लगाती है।
दुष्यंत ने कहा कि विपक्ष भी सरकार के इशारे पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जजपा के स्थापना दिवस के बाद प्रदेशभर में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को बढ़ाने पर जजपा पूरा फोकस करेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा व जिला अध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें