26 जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शाखा में 58वां स्थापना दिवस पर मौजूद हरियाणा गवर्मेंट पीडब्ल्
रोहतक। हरियाणा गवर्मेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शाखा में 58वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान राज्य उप प्रधान राकेश जांगड़ा व दलबीर सैनी ने कर्मचारियों को संगठन के साथ एक सूत्र में रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने हरियाणा सरकार से लंबित पड़ी कर्मचारियों की मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की।
उन्होंने सरकार की से मांग की है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम, टर्म अम्पाईंटी व अन्य सोर्स के तहत लगे कर्मचारियों को नौकरी की जॉब सुरक्षा गारंटी दी जाए। टर्म के कर्मचारियों की 23,900 वाली फाइल लागू करे, रेगुलर कर्मचारी की प्रमोशन पर एक इंक्रीमेंट अतिरिक्त दिया जाए। कैशलेस मैडिकल को पूर्णतया लागू किया जाए। विभाग में कार्यरत तकनीकी पदों पर 2400 ग्रेड-पे लागू किया जाए। पद परिवर्तन, शिक्षा साइकिल भत्ता बढ़ाया जाए। नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। ग्रुप डी की वरिष्ठता सुची, विभाग में कार्यरत सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का साइकिल भत्ता, धुलाई भत्ता सालाना देने की बजाय मासिक रूप में प्रदान किया जाए।
कार्यक्रम जिला प्रधान अनिल बल्हारा की अध्य्क्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सज्जन सिंह ने किया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से महम ब्रांच से सतीस पुनिया, मुकेश धामीजा, पीएच सांपला से कर्मबीर, जयदीप, नीरज पीएच कलानौर से सतीश मालिक, रणजीत आदि मौजूद रहें। संवाद