रोहतक। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हरियाणा की लड़कियों में रिदमिक पेयर (अंडर-18 आयु वर्ग) में कायना नारंग एवं आरजू की जोड़ी व लड़कों में जतिन एवं रोनित की जोड़ी ने फाइनल राउंड में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर तक झारखंड के रतनलाल जैन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में आयोजित की जाएगी।
हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉ. जनक राज ने बताया कि आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में आराध्या एवं अंकिता की जोड़ी ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर फाइनल राउंड में प्रवेश किया। ये सभी 6 खिलाड़ी आर्टिस्टिक पेयर एवं रिदमिक पेयर स्पर्धाओं में उत्कृष्ट योग कौशल का परिचय देते हुए फाइनल राउंड में प्रतिभा दिखाएंगे। इस उपलब्धि पर हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल अरिंदम मित्रा, सीनियर योग ऑफिशियल रवि ने खिलाड़ियों को बधाई दी l