फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्डों में तीन-तीन कर्मचारी देने के आदेश हवा

Sat, 06 Dec 2025 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19...शहर के पाडा मोहल्ला में नई सीवर लाइन के इंतजार में गली। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम के सभी वार्डों में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन-तीन कर्मचारी देने के आदेश हवाई हो चले हैं। एक महीना बाद भी उस बैठक का कोई खास नतीजा नहीं निकला है। कुछ पार्षदों को एक महीना बाद तक बैठक के मिनट्स नहीं दिए गए हैं।
जिला विकास भवन में जनस्वास्थ्य विभाग के साथ मेयर रामअवतार वाल्मीकि की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। पार्षदों की मानें तो बैठक के बाद शेड्यूल के अनुसार सभी वार्डों में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ-जेई नहीं पहुंचे। वार्डों में समस्याओं के समाधान के लिए तीन-तीन कर्मचारी भी नहीं मिले हैं। इसको लेकर पार्षदों में भारी नाराजगी भी देखी जा रही है। हालांकि, जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी वार्डों में जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने समस्याएं तो जानीं लेकिन समाधान किसी का नहीं हुआ है। केवल एक गली पानी के पाइप दबाए हैं जिसके कनेक्शन नहीं हुए हैं। सीवर लाइन का तो कोई काम नहीं हुआ है। कर्मचारी भी नहीं मिले हैं।
- सुरेश किराड़, निगम पार्षद

हमारे वार्ड में जन स्वास्थ्य विभाग से कोई अधिकारी समस्या जानने के लिए नहीं आया। इसके चलते समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। इस बार हाउस की बैठक में फिर से सीवर पानी के मुद्दे को उठाया जाएगा।
- कपिल नागपाल, निगम पार्षद

हमारे वार्ड में अभी तक न तो जन स्वास्थ्य विभाग से कोई अधिकारी आकर पार्षद से मिला और न ही अभी तक वार्ड कर्मचारी विभाग ने दिए हैं। सीवर व पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान का इंतजार है।
- नीरा भटनागर, निगम पार्षद
-
बैठक के निर्णय अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हमारे वार्ड में आए थे लेकिन केवल औपचारिकता ही पूरी हुई लगता है। सीवर व पानी की समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।

- बिजेंद्र हुड्डा, वार्ड पार्षद


जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ-जेई हमारे वार्ड में आए तो थे लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वार्ड में शामिल खेड़ी साध, माजरा, बलियाणा में भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

- परीक्षित देशवाल, निगम पार्षद
-
बैठक के आदेश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हुए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पानी की समस्या के समाधान के लिए नहीं आए हैं। इस मामले को बैठक में जोर-शोर से उठाया जाएगा ताकि जवाबदेही तय हो।

- प्रवीन कौशिक, निगम पार्षद


नगर निगम के वार्डों में जाकर विभाग के एसडीओ व जेई ने सीवर-पेयजल संबंधित समस्याएं जानी हैं जिनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- संजीव, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभग, रोहतक
-

19...शहर के पाडा मोहल्ला में नई सीवर लाइन के इंतजार में गली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें