फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर से रोजाना निकल रहे 225 टन कचरे का होगा प्रबंधन

Sat, 06 Dec 2025 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
38...ड्रेन नंबर आठ के पास बनाए कचरा प्रबंधन प्लांट के शुभारंभ पर मौजूद मेयर राम अवतार वाल्मीकि,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर से रोजाना निकल रहे 225 टन कचरे का अब बेहतर प्रबंधन होगा। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने शुक्रवार को नारियल फोड़कर ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट का शुभारंभ किया। ड्रेन नंबर आठ के पास कचरा प्रबंधन प्लांट बना है। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग होगा।
36 एकड़ में बने इस प्लांट में शहर के कचरे का निस्तारण हो सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने की। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के अलावा अन्य पदाधिकारी व निगम पार्षद भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि नगर निगम रोहतक की ओर से शहर में ठोस कचरा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्लांट वर्ष 2025-26 में 600 टन क्षमता के फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में महम, सांपला एवं कलानौर क्षेत्रों से प्रतिदिन लगभग 40-50 टन कचरा भी रोहतक में इसी प्लांट में निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें