संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। इससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे से पहले दृश्यता पांच मीटर तक रही। अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंची। सड़कों पर वाहन रेंगकर गुजरे। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को घना कोहरा छाने की संभावना है। बुधवार को घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने की भी संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, चार दिन बाद शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। आखिरी बार 25 दिसंबर को 102 दर्ज किया गया था। इसके विपरीत सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 208 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह का यूं बदला एक्यूआई
25 दिसंबर को मध्यम श्रेणी में 102
26 दिसंबर का डाटा उपलब्ध नहीं
27 दिसंबर को खराब श्रेणी में 218
28 दिसंबर को खराब श्रेणी में 244
29 दिसंबर को मध्यम श्रेणी में 178
-
बहादुरगढ़ में इंटरसिटी व रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द
रोहतक। कोहरे के कारण
दिल्ली की ओर से आने वाली पंजाब मेल 01:57 घंटा, पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 05:29 घंटे, दिल्ली-भिवानी 1:11 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 05:49 घंटे, कालिंदी 5:05 घंटे, नई दिल्ली-फिरोजपुर कैंट 4:29 घंटे, नई दिल्ली-जींद मेमू 1:48 घंटे देरी से पहुंची। नांदेड़-श्रीनगर एक्सप्रेस 5:03 घंटे, नई दिल्ली-रोहतक एक्सप्रेस, दिल्ली-श्रीनगर एक्सप्रेस 1:35 घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस बहादुरगढ़ में रद्द, किसान एक्सप्रेस 2:30 घंटे से अधिक लेट रही।
दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल 1:57 घंटे, रोहतक-दिल्ली मेमू 20 मिनट, अवध-असम 01:36 घंटे, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 1:25 घंटे, जींद-नई दिल्ली मेमू 41 मिनट, जाखल-दिल्ली 1:31 घंटे, हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर 22 मिनट देरी से पहुंची। पातालकोट एक्सप्रेस 1:58 घंटे, किसान एक्सप्रेस 1:13 घंटे, कोटा एक्सप्रेस 41 मिनट, इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:41 घंटे, रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द, जींद-दिल्ली मेमू 1:12 घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3:12 घंटे लेट रही। वहीं, रोडवेज बसें भी 45 मिनट से अधिक देरी से चलीं।
वर्जन
दो जनवरी तक मौसम में बदलाव रहेगा। 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है लेकिन 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी तक बादल छाने व छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ नमी बढ़ने से अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, मौसम कृषि वैज्ञानिक
23...रोहतक में दिल्ली रोड पर सुबह 7 बजे 5 मीटर दृश्यता के दौरान गुजरते वाहन। संवाद