फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: ढाबा संचालक की निर्मम हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट; देर रात की घटना

Mon, 29 Dec 2025 12:43 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

रोहतक के हसनगढ़ में देर रात एक ढाबा संचालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।  गला रेतकर शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
हत्या मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांपला के हसनगढ़ गांव में रविवार रात घर लौट रहे ढाबा संचालक गुलाब सिंह यादव (50) की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी। घटनास्थल से बाइक व मोबाइल फोन भी गायब हैं। आशंका है कि किसी ने लूटपाट के चलते वारदात को अंजाम दिया। सांपला थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


20 साल से चलाते थे ढाबा 

हसनगढ़ निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि उनके पिता गुलाब सिंह ने 20 साल पहले गांव से थोड़ी दूरी पर ढाबा खोला था। उन्होंने कहा देर रात तक वह ढाबे में रहते थे।  रविवार रात करीब 11 बजे उनके पिता ढाबे से बाइक पर सवार होकर घर के लिए चले थे। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। जब तलाश के लिए परिजन घर से बाहर निकले तो  रास्ते में सड़क पर गुलाब सिंह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले।

पुलिस कर रही जांच 

गले को तेजधार हथियार से काटा हुआ था। वे तुरंत उन्हें अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने ढाबा संचालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीजीआई के डेड हाउस में लाया गया। सांपला थाना प्रभारी एसआई पंकज कुमार का कहना है कि वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें