कलानौर में अस्पताल से पायल की बेटी को विदा करते डॉ कमला वर्मा व डॉ संजीव मलिक। संवाद
कलानौर। उपमंडल नागरिक अस्पताल कलानौर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमला वर्मा की अध्यक्षता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कलानौर अस्पताल में जन्मी बेटी का छुट्टी के बाद भव्य स्वागत सम्मान किया गया। उनकी गाड़ी फूलों व गुब्बारों से सजाई गईं।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया है। पायल व सचिन के घर बेटी पैदा होने की खुशी में उन्हें सम्मानित किया गया।
वहीं ब्लॉक एजुकेटर जसवीर रंगा ने कहा कि एसएमओ डॉ. कमला वर्मा ब्लॉक कलानौर व आसपास के क्षेत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए रोल मॉडल है। उनकी दो बेटियां हैं। इनका लालन-पालन वह बेटों से भी बढ़कर किया है। दोनों बेटियां हर दिन सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहीं हैं। डॉ. संजीव मलिक ने नवजात शिशु को शगुन देकर अस्पताल से विदा किया।