रोहतक। नगर निगम की तरफ से शहर के 70 व्यापारियों को नोटिस देकर दो दिन में नालों पर बनाए गए स्लैब व सीढि़यां तोड़ने के लिए कहा है। न तोड़ने पर निगम की टीम शनिवार व रविवार को छोटूराम चौक से पालिका बाजार तक व शिवाजी कॉलोनी में कार्रवाई करेगी।
शहर में हर साल 20 स्थानों पर जलभराव होता है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद निगम जलभराव नहीं रोक पाता। अबकी बार निगम ने जगह चिह्नित करके न केवल कर्मचारियों की ड्यूटी तय की है, बल्कि 1.30 करोड़ का नालों की सफाई का ठेका दिया है।
ठेकेदार कई जगह नालों की सफाई नहीं कर पा रहा था, क्योंकि लोगों ने नालों पर पक्के रैंप व सीढि़यां बना रखी थीं। पिछले सप्ताह ने दो दिन सुखपुरा चौक व छोटूराम चौक पर अतिक्रमण हटाया। अब फिर सप्ताह के आखिर में दो दिन तोड़फोड़ अभियान चलेगा। इसके लिए बुधवार व वीरवार को शिवाजी कॉलोनी व छोटूराम चौक के दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। कुछ दुकानदार खुद भी सीढि़यां तोड़ रहे हैं।