फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टर-14 में एमडीयू के सामने चौराहे का नामकरण विवादों में

विज्ञापन
33-शहर के सेक्टर 14 ​स्थित चौक के सुंदरीकरण के तहत लगाई गई प्रतिमा के साथ लिखी विवादित पं​क्ति। - फोटो : 1
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-14 में एमडीयू के सामने चौराहे का नामकरण विवादों में आ गया है। इसकी वजह इस पर लिखा नाम है-रिजनने प्यार से रोहतक ते। लोगों को यह समझ ही नहीं आ रहा है कि यह किस भाषा में क्या लिखा गया है। भाषा विज्ञानी भी इससे अनभिज्ञ नजर आए। इनका मानना है कि रिजनने प्यार से रोहतक ते का अर्थ फ्रॉम रोहतक विद लव है।
विज्ञापन

2025 में पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल ने ताई रामकली देशवाल से इस विषय पर चर्चा की तो सामने आया कि असल में क्या शब्द लिखा जाना चाहिए था। फिलहाल, मामला अब भी रिजनने पर अटका है। यह शब्द पहले कहीं पढ़ा या लिखा नहीं देखा है। ऐसे में जिसने यह लिखा है, वही रिजनने शब्द की स्थिति स्पष्ट कर सकता है।
डॉ संतराम देशवाल का कहना है कि इसका अर्थ हो सकता है-री जिननै प्यार सै रोहतक तै हो सकता है। इसका अर्थ है -जिन्हें रोहतक से प्यार है, उनके लिए। किसी ने गलती से रिजनने लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर-14 के पास बने चौक का सुंदरीकरण किया गया है। इस पर लिखी लाइन का क्या अर्थ है, पता कराया जाएगा। कहीं गलत लिखा है तो इसे ठीक कराया जाएगा।
- योगराज छिकारा, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें