फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पैरोल पर छूटा हत्यारोपी करने लगा मार्केटिंग, पुलिस ने दबोचा

Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हत्या के प्रयास के एक केस में पैरोल पर छूटा बसाना निवासी सन्नी राजस्थान के कोटपुतली की एक गुटका कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करने लगा। सीआईए प्रथम ने सूचना पर आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी को हत्या के केस में 20 साल और दुष्कर्म में 12 साल की सजा हो चुकी है। तीनों केस भिवानी पुलिस ने दर्ज किए हुए हैं।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया भिवानी पुलिस ने बसाना गांव निवासी सन्नी के खिलाफ 2012 में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। आरोपी को सात साल की कठोर कैद सहित आजीवन कारावास की सजा हुई थी। आरोपी मार्च 2024 में 70 दिन की पैरोल पर बाहर आया। उसे 23 मई 2024 को वापस जेल जाना था, लेकिन वह फरार हो गया। साथ ही पुलिस से बचने के लिए राजस्थान के कोटपुतली शहर में एक गुटका कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करने लगा। इसी बीच सीआईए प्रथम को भनक लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें