:17सीटीके49-एमडीयू में विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनते चीफ वार्डन डॉ. सत्यवान बरोदा व अन्य
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में वीरवार रात को छात्रावास आठ के विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बताया कि छात्रावास में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। कई दिनों से साफ-सफाई नहीं हो रही है।
छात्रों ने प्रदर्शन कर कहा कि वे इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन समस्याओं को समाधान नहीं हुआ है। विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रो. रणदीप राणा, चीफ वार्डन डॉ. सत्यवान बरोदा व अतिरिक्त चीफ वार्डन डॉ. सुधीर कुमार पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। संवाद