फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नपा की टीम ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
महम के क्रांति चौक पर अवैध कब्जा हटाने पहुंचे नपा अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
महम। स्थानीय क्रांति चौक पर सोमवार नगरपालिका की टीम ने बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए पीर बाबा वाली गली के पास किए गए अवैध निर्माण को हटाया।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव नवीन नांदल ने बताया कि संबंधित स्थान नगरपालिका की भूमि है जिस पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था। कार्रवाई के बाद जमीन को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर सुलभ शौचालय बनाने की योजना है। क्षेत्र के दुकानदार इंद्र कुमार, अरुण और जोगेंद्र ने बताया कि क्रांति चौक और आसपास के बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं है। बाजार आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे सभी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें