फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों के आसपास बनाए रखें स्वच्छता : निगम आयुक्त

विज्ञापन
23-शहर में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ लगते क्षेत्र का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कु
विज्ञापन
रोहतक। शहर की सुंदरीकरण और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने और आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने सबसे पहले शीला बाईपास पुल के नीचे का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने भू-अधिकारी और नगर अभियंता को निर्देश दिए कि यहां लगे पोस्टर और बैनर तुरंत हटवाए जाएं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
इसके बाद उन्होंने पुराने एडीसी कार्यालय के सामने स्थित फ्लाईओवर के नीचे और रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर कूड़ा और मलबा पाया गया जिस पर उन्होंने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों, फ्लाईओवरों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। नगर अभियंता को निर्देश दिए गए कि पुलों के नीचे खाली पड़ी भूमि के सुंदरीकरण के लिए विस्तृत परियोजना तैयार की जाए। नगर निगम आयुक्त ने नया बस स्टैंड के सामने स्थापित कूलिंग टावर का भी औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें