20 नगर पालिका कूडा संकलन वाहन। संवाद
कलानौर। गलियों में दौड़ रहे नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन खुद सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वर्ष 2023 में ही इनमें से ज्यादातर वाहनों का इंश्योरेंस समाप्त हो चुका है मगर ये वाहन अभी भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिन वाहनों को पहले ही कानूनी रूप से प्रतिबंधित कर देना चाहिए था वह आज भी बिना रोक-टोक घूम रहे हैं।
इन वाहनों के पास न तो पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण पत्र) है और न ही मान्य इंश्योरेंस। ऐसे में अगर हादसा होता है तो तो न पीड़ित को मुआवजा मिलेगा और न ही कानूनी जिम्मेदारी तय हो पाएगी। नियमों की बात करने वाली नगर पालिका खुद ही नियमों को ताक पर रखकर अपने वाहन जनता के बीच उतार रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गलियों में जगह कम होने के साथ ट्रैफिक अधिक होता है। ऐसे में ये वाहन कभी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं मगर अधिकारी इन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्जन
सोमवार को कार्यालय में जाकर ही जानकारी दी जा सकती है। सभी गाड़ियां ठेकेदार की हैं। यदि वाहनों के कागजों में खामियां हैं तो ठेकेदार से बात करके उनको पूरा करवाया जाएगा। कोई हादसा होता है तो इसमें ठेकेदार ही जिम्मेदार होगा। -विनय कुमार, नपा सचिव, कलानौर।