रोहतक। नगर निगम की टीम ने सोमवार को डी-पार्क, मेडिकल मोड़, पावर हाउस, गोहाना अड्डा, सुभाष रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 30 से अधिक दुकानदारों का सामान जब्त किया। कुछ दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाया लेकिन जो नहीं माने तो उनका सामान जब्त भी किया गया।
नगर निगम की ओर से शहर के मुख्य बाजार व मार्गों से अतिक्रमण हटवाया गया। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने यह कार्रवाई की।
भू-अधिकारी संदीप बतरा की देखरेख में नगर निगम की टीम ने डी-पार्क, मेडिकल मोड़, पावर हाउस, सुभाष रोड, गोहाना अड्डा आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों का सड़क किनारे रखे काउंटर, मेज, फ्लैक्स बोर्ड व अन्य सामान जब्त किया।