फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर युवक से दो लाख रुपये ठगे

Tue, 04 Nov 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी के निखिल गर्ग को ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने दो लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में निखिल गर्ग ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके मोबाइल फोन नंबर पर सात अक्तूबर को टेलीग्राम के माध्यम से मैसेज आया। इसमें लिखा कि गूगल मैप पर जाकर रेटिंग देने पर प्रतिदिन 151 रुपये से लेकर 12 हजार 500 रुपये कमाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका टेलीग्राम अकाउंट खुलवाकर कुछ टॉस्क दिए गए। इसके बाद अलग-अलग खातों में 11 बार में 2,01,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसने पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकले। उसे कहा गया कि 2 लाख रुपये और अकाउंट में डालने होंगे। तब उसे समझ में आया कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें