फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम के रिकाॅर्ड में 250 डेयरियां, 22 साल में शिफ्ट हुईं केवल 100

विज्ञापन
12-विनोद कुमार, डेयरी संचालक ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कन्हेली स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स का धीमा विकास शहर से डेयरियों के स्थानांतरण में बाधा बन गया है। यहां सड़क, सीवर, पेयजल सरीखी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। नतीजतन, डेयरी संचालक वहां जाने से परहेज बरत रहे हैं। नगर निगम के रिकाॅर्ड में 250 डेयरियां हैं और इनमें से 22 साल में केवल 100 शिफ्ट हो पाई हैं।
इधर, नगर निगम प्रशासन ने न्यू डेयरी कॉम्प्लेक्स में विकास कार्य तेजी से कराने का दावा किया है। यह कार्य आने वाले डेढ़ से दो माह में पूरा हो जाएगा। इससे शहर की 250 डेयरियों के स्थानांतरण का काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के रिकार्ड में 250 डेयरियाें के लिए कन्हेली के पास कॉम्प्लेक्स में 2004 में प्लाॅट आवंटित हुए थे। डेयरी शिफ्टिंग को लेकर नगर निगम की ओर से इस संबंध में डेयरी संचालकों के साथ कई बैठकें भी हो चुकी हैं। डेयरी संचालकों को निगम ने नोटिस भी दिए। इनके लिए धरातल पर विकास कार्य न होने के चलते अभी तक भी डेयरी शिफ्टिंग का कार्य अधर में लटका हुआ है।
वहीं, कन्हेली रोड न्यू डेयरी कॉम्प्लेक्स के डेयरी संचालकों का कहना है कि यहां धीमा विकास हो रहा है। इसी कारण डेयरी शिफ्टिंग में देरी हो रही है। इसकी सजा उनको भुगतनी पड़ रही है। अगर यहां सड़क, पानी, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएं तो डेयरी शिफ्टिंग कार्य में तेजी आएगी।


न्यू डेयरी कॉम्प्लेक्स में मूलभूत सुविधाएं अभी तक न होने से ग्राहक भी यहां आने से हिचकिचाते हैं। इससे हमारा व्यवसाय भी चौपट हो रहा है। नगर निगम आयुक्त ने दिसंबर में डेयरी संचालकों को गर्मी के मौसम तक काम पूरा होने का आश्वासन भी दिया था।

- विनोद कुमार, डेयरी संचालक
-

यहां 2004 में प्लाॅट अलॉटमेंट के बाद से ही डेयरियां बना दी थीं। पिछले 22 साल में भी गलियां पक्की तक नहीं बन पाई हैं। नालों की सफाई नहीं है। इससे गलियों में कीचड़ भर जाता है। इस कारण कई बार तो वहां दूध लेने आए ग्राहक भी गिर जाते हैं।
- सुरेश कुमार, डेयरी संचालक


कन्हेली रोड स्थित न्यू डेयरी कॉम्प्लेक्स में सड़क, पानी आदि सुविधाएं बढ़ाने का कार्य चल रहा है। डेढ़ माह में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद डेयरी स्थानांतरण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

- डॉ. आनंद कुमार शर्मा, नगर निगम आयुक्त, रोहतक
-

शहरी आबादी के बीच में बनी हैं डेयरियां
कच्चा बेरी रोड, मालगोदाम रोड, गांधी कैंप आदि अनेक स्थानों पर डेयरियां हैं। शहरी आबादी के बीच में होने से इनका दूध कारोबार भी यहां खूब चलता है। इससे स्थानांतरण प्रक्रिया प्रभावित होना स्वाभाविक है। यहां अकसर नालों में गोबर जमा होने या सीवर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


-
न्यू डेयरी कॉम्प्लेक्स में निगम की ओर से विकास कार्य हो रहे हैं। प्लाॅटों में डेयरी संचालक भी निर्माण करने लगे है। कार्य पूरा होने पर डेयरी शिफ्टिंग कार्य तेज होगा।

- अजय निझावन, प्रधान, डेयरी एसोसिएशन

12-विनोद कुमार, डेयरी संचालक ।

12-विनोद कुमार, डेयरी संचालक ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें