कलानौर। डॉ. भीमराव आंबेडकर धर्मशाला वार्ड नं 13 में भवन की द्वितीय मंजिल व लाइब्रेरी के निर्माण के लिए संस्था के सदस्यों ने नपा अध्यक्ष निर्मला देवी पार्षद राजू फौजी व अन्य पार्षदों के समक्ष अपनी मांग रखी।
वहीं नपा सदस्यों ने आश्वासन दिया है कि वह आने वाली नपा कि बैठक में प्रस्ताव पास कर भवन में लाइब्रेरी का निर्माण करेंगे। साथ ही दूसरी मंजिल बनाने के लिए भी जितना हो सके मदद करेंगे। इसके लिए नपा जेई को अनुमानित लागत का ब्योरा देने के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर पार्षद अमित, पार्षद सत्यवान भट्टी, पार्षद हरप्रीत सिंह, संजय पुनियानी, अमित रोहिल्ला, रविन्द्र, सुरेश मेहरा, अर्जुन सिंह, पार्षद सन्नी मिगलानी, चिटकू गुर्जर, शिवनारायण और पार्षद सन्नी पार्षद रामबीर मौजूद रहे।