फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कारगिल विजय दिवस पर एमडीयू में विशेष कार्यक्रम 26 को

Thu, 24 Jul 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में 26 जुलाई को देशभक्ति और शौर्य की मिसाल ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाएगा। इस दौरान वीरता, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अमर गाथा लिखने वाले कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कुलपति ने कहा कि इस समारोह में कारगिल के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के अद्वितीय साहस और बलिदान पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘शेरशाह’ की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। समारोह में कारगिल वॉरियर ब्रिगेडियर हरबीर सिंह व चिकित्सक डॉ. ध्रुव चौधरी का विशेष व्याख्यान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें