25सीटीके55...पीजीआई आपतकालीन विभाग में मरीजाे की जांच करते चिकित्सक। संवाद
रोहतक। पीजीआईएमएस की ओपीडी सेवाएं शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बंद रही। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था आपातकालीन विभाग में सुचारु रही। ओपीडी के मरीज आपातकालीन विभाग में पहुंचने से अच्छी भीड़ रही। तीन चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की और परामर्श दिया।
शनिवार को पीजीआईएमएस की आपातकालीन विभाग में ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी से पीड़ित पहुंचे। मरीजों में बुखार, उल्टी दस्त की समस्या रही। इनमें से कुछ मरीजों को दो से चार घंटे भर्ती कर ग्लूकोज लगाई गई। मरीजों के लिए बेड की पर्याप्त व्यवस्था रही।
गर्मी से परेशान तीमारदार राहत के लिए फर्श पर लेटे
गर्मी से परेशान तीमारदार आपातकालीन विभाग के हॉल में फर्श पर लेट गए। करीब 40 से 50 तीमारदार ने मरीज के इलाज चलने तक हॉल में आराम किया। इस दौरान हॉल में काफी भीड़ रही। छुट्टी का दिन होने का कारण अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही।
वर्जन
ओपीडी की सेवाएं रविवार तक बंद रहेंगी। सोमवार से ओपीडी सुचारू चलेगी। शनिवार को आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। प्रत्येक मरीज की जांच कर परामर्श किया गया।
-डॉ. कुंदन मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस