रोहतक। सोनीपत रोड स्थित जलघर कार्यालय में ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। इसके बाद कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान जोगिंद्र बल्हारा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को 15 फरवरी तक पूरा करने का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय सीमा तक मांगें पूरी नहीं हुई तो 16 फरवरी को धरना-प्रदर्शन करेंगे।
ब्रांच सचिव कृष्ण शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिल, कर्मचारियों को मिलने वाले जूते-डायरी, साबुन-तेल, जलघरों पर बाथरूम निर्माण, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) एवं सभी कर्मचारियों को अनुभव प्रमाण पत्र देने व जॉब सुरक्षा प्रमुख मुद्दों को सरकार की ओर से लागू नहीं किया जा रहा है।
मौके पर ब्रांच प्रधान राजेंद्र नांदल, जिला प्रधान कुलदीप अहलावत, जिला सचिव ब्रिजराज, कोषा अध्यक्ष सुरेंद्र, अमित संगठन कर्ता, विजयपाल, विकास, शक्ति मलिक, सुनील, अमरजीत व मनोज उपस्थित रहे।