फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, चार दिन में 45 डिग्री होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ाई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 2.3 डिग्री अधिक है। आगामी चार दिनों में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन




न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 24 व 25 अप्रैल को जिले में हीट वेव (अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होना) चलने की संभावना है। 26 से 28 अप्रैल तक जिले में बारिश के आसार भी हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक 279 रहा। यह खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें