चाय बना रही युवती के साथ एक संस्था के मैनेजर की ओर से अभद्रता करने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता को लेकर परिजन शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचे। पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय युवती परिवार सहित शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में रहती है। आरोप है कि माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। आरोप है कि जब युवती शुक्रवार सुबह 5 बजे चाय बना रही थी, तभी एक सामाजिक संस्था का मैनेजर आया और अभद्रता करने लगा। उस समय युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया। दोपहर को जब भाई ने बहन को उदास देखा तो कारण पूछा। तब उसने पूरे मामले से अवगत कराया। परेशान परिजन पीड़िता को लेकर थाने में पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।
दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना।