फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे भूपेंद्र हुड्डा : रामचंद्र जांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा जीवन में कभी दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे। जनता पूर्ण रूप से उन्हें नकार चुकी है। यह कहना है राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का। वह शुक्रवार को सिविल अस्पताल में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया से बातचीत में जन औषधि केंद्र के बारे में कहा कि सरकार की ओर से अब तक देश में 15 हजार जन औषधि केंद्र बनाए जा चुके हैं। सरकार की ओर से 2027 तक दस हजार जन औषधि केंद्र और बनाएं जाएंगे। सिविल अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू होने से मरीजों को जेनरिक दवाइयों पर 50 से 80 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इससे देश की जनता के लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। ऑपरेशन करने के लिए भी कम दामों पर सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है।
चुनाव के छह माह बाद भी नेता नहीं चुन पाई कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के छह महीने बीतने के बाद भी कांग्रेस अभी तक अपना नेता नहीं चुन पाई। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड पर कहा कि सरकार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है, आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन



डॉक्टरों की कमी पर कहा कि दस हजार सीटें बढ़ाई गईं
प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पहले की सरकारों की आरे से इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण डॉक्टरों की कमी से जूझना पड़ रहा है। अब कि बजट सत्र में हजार एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई हैं। आने वाले समय में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा।



जन औषधि केंद्र में 47 दवाइयां
सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए जन औषधि केंद्र पर अभी 47 दवाइयांं हैं। 100 दवाइयों के लिए लिस्ट तैयार कर मांग भेजी गई है। जल्द जन औषधि केंद्र पर दवाइयां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें