फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में 22 से 27 तक चलेगा हाॅकी का जादू

विज्ञापन
19सीटीके25...राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर ​शिक्षकों के साथ बैठक करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से 22 से 27 नवंबर को लड़के व लड़कियों की अंडर-17 आयुवर्ग की 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रीडा हॉकी स्पर्धा आयोजित होगी। मंगलवार को निजी स्कूल में हुई बैठक में खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने अधिकारियों को इसके बारे में जरूरी निर्देश दिए हैं। स्पर्धा के बेहतर आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि डाइट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की देखरेख में यह स्पर्धा होगी। राष्ट्रीय खेल स्पर्धा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं, इसके लिए कमेटियां गठित की हैं। प्रत्येक कमेटी में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी व खंड परियोजना समन्वयक को कन्वीनर बनाया गया है। अनुभवी प्राचार्यों के साथ जिम्मेदार शिक्षकों को भी इसमें शामिल किया गया है। डीईओ ने कहा कि सभी प्रतियोगिताएं निष्पक्ष रूप से कराई जाएं व दूसरे राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। डाइट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक ने सभी कमेटियों के कन्वीनर व प्रभारी को संबंधित काम सौंपे। एईओ (स्पोर्ट्स) मुकेश व एईईओ (स्पोर्ट्स) राकेश सिवाच ने कहा कि इस राष्ट्र स्तरीय खेल महाकुंभ में 30 राज्यों से लगभग 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें