फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तलाक का समन देने कर्मचारी के संग आए वकील को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के डेयरी मोहल्ले में तलाक का समन देने प्यादे (कोर्ट कर्मचारी) संग पहुंचे वकील के साथ चार महिलाओं सहित पांच लोगों ने मारपीट की। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के युवक ने बताया कि वह वकील है। नौ जून को रोहतक अदालत में चल रहे तलाक के केस में गया था। अदालत की ओर से दिए गए समन लेकर प्यादे सुमेर के साथ डेयरी मोहल्ले में देने गया, ताकि घर बता सके। उसने प्यादे सुमेर को दूर से गली बता दी। खुद एटीएम बूथ के पास खड़ा हो गया। इसके बाद प्यादे को स्कूटी पर बैठाकर चलने लगा। आरोपी महिला ने उसे पकड़ लिया। जबकि अन्य ने मोबाइल फोन छीन लिया। न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि 13 हजार रुपये भी छीन लिए। वह जान बचाने के लिए सल्लारा मोहल्ल पुलिस चौकी में घुस गया। वहां से सब्जी मंडी थाने ले जाया गया। उसने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। इसके बावजूद उसे काफी देर थाने में बैठाकर रखा गया। शाम को उसके साथी वकील ढूंढते हुए आए और उसे अस्पताल में दाखिल कराया।

वकील के साथ मारपीट की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं। फिलहाल लूट व मारपीट सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें