फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खाप की बैठक में शादी में फिजूलखर्ची कम करने पर दिया जोर

Sun, 28 Dec 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32...सामाजिक बुराइयों को लेकर रोहतक के सांपला के गांव भैंसरू खुर्द में आयोजित पंचायत में उप​स्थ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। भैंसरू खुर्द गांव में शनिवार को सहरावत खाप की बैठक हुई। इसमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर और दिल्ली से कई खापों से प्रतिनिधि शामिल हुए। करीब चार घंटे चली पंचायत में सामाजिक बुराइयों, शादी समारोह व अन्य कार्यों में फिजूलखर्ची कम करने, युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण आदि पर चर्चा की गई।
पंचायत की अध्यक्षता सहरावत खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलचंद दिल्ली ने की। इन्होंने कहा कि समाज में बुराइयां बढ़ रही हैं। ये सामाजिक ताना-बाना खराब कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओर गंभीरता से सोचने व उचित कदम उठाना जरूरी है। संचालन संयोजन संदीप बिरोहड़ ने किया।
बैठक में धनखड़ खाप से डाॅ. ओमप्रकाश, कादयान खाप से अतर सिंह, जाखड़ से रामभगत, दलाल से कैप्टन मान सिंह, देशवाल से संजय, अनिल विनोद, सरोहा खाप से रोहतास, खत्री से जयबीर, दहिया से जयपाल, कुलदीप मलिक जगवंत हुड्डा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें