फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस का काम पीड़ितों को प्रताड़ित करना नहीं, उन्हें इंसाफ दिलवाना है

विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा । विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक। पहलवानों के साथ देर रात जंतर-मंतर पर हुई बदसलूकी की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। रक्षक पुलिस पर खिलाड़ियों से बदसलूकी करने व उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वे वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम पीड़ितों को प्रताड़ित करना नहीं, उन्हें इंसाफ दिलवाना है। वह एक बार फिर जंतर-मंतर पर जाएंगे और खिलाड़ियों से मिलेंगे। क्योंकि, धरना स्थल से मिली तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। दो खिलाड़ियों को सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने उनके साथ बर्बद व्यवहार किया है। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि न्याय की लड़ाई है। प्रत्येक व्यक्ति को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए। क्योंकि ये खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रमों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता से संवाद एक सतत प्रक्रिया होनी चाहिए। बीजेपी-जेजेपी सरकार को 9 साल के बाद जनता की याद आई है। फिलहाल गठबंधन के लिए देर हो चुकी है। जनता उसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें