रोहतक। सांपला के गांव हसनगढ़ में ढाबा संचालक गुलाब सिंह यादव की हत्या का राज वारदात के दूसरे दिन भी नहीं खुल सका। जांच टीम आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय घटनास्थल के पास और कौन-कौन से मोबाइल फोन सक्रिय थे।
सांपला थाना प्रभारी एसआई पंकज के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव में पहुंची और चार घंटे तक जांच पड़ताल की। गांव के संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की गई। इसके बावजूद वारदात में सुराग नहीं लग सका है। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे घर से ढाबे पर आते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। ब्यूरो