फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम क्षेत्र के गांवों में जलभराव का जल्द होगा समाधान : डीसी

Wed, 31 Dec 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13...मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर ज्ञापन देते पूर्व मंत्री व किसान नेता कृष्ण मूर्त
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक बुलाकर फरमाना खास, फरमाना बादशाह, बेडुआ में बरसाती पानी निकासी पर चर्चा की। उपायुक्त ने जल्द योजना बनाकर निकासी के लिए स्थायी प्रबंध करने का आश्वासन दिया है। इससे एक दिन पहले पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कबीर कुटिया चंडीगढ़ में मुलाकात कर महम विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जलभराव की शिकायत की थी। उपायुक्त कार्यालय में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, फरमाना व बेडुआ के किसानों की मौजूदगी में पानी निकासी के स्थायी समाधान पर जोर दिया।यहां पूर्व मंत्री ने उपायुक्त से आग्रह किया कि बारिश के कारण महम व सांपला खंड के अनेक किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला है। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, फरमाना से जितेंद्र, प्रदीप, सुनील, अमित, मनीष अहलावत व ईश्वर मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को फोन पर किसानों के खेतों का पानी निकलवाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें