फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो एडीजीपी और एएसआई सुसाइड केस की जांच

विज्ञापन
02...रोहतक में प्रदर्शन करते जन संगठनों के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीं
विज्ञापन

रोहतक। अलग-अलग जन संगठनों ने शुक्रवार दोपहर बाद प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीजीपी वाई पूरण कुमार और एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी यानी डीडीपीओ राजपाल चहल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व संगठनों ने मानसरोवर पार्क में बैठक की। कहा, प्रदेश में इस प्रकार से पुलिस अधिकारियों का आत्महत्या करना शासकीय तंत्र के भ्रष्ट होने का उदाहरण पेश करता है। उन्होंने प्रदेश में विभाजनकारी हथकंडों की भी खिलाफत की। प्रदर्शन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ, किसान सभा, सीटू, दलित अधिकार मंच, सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, एसएफआई, नागरिक मंच रोहतक, खेत मूजदूर यूनियन व आल इंडिया लॉयर्स यूनियन के सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शन करने वालों में जगमति सांगवान, प्रीत सिंह, कामरेड इंद्रजीत सिंह, कामरेड विनोद, राजकुमारी, सुमित आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें