फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महीने में 18 दिन रोहतक नहीं पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Sat, 27 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
33...अविनाश, भिवानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक से संचालित होने वाली इंटर सिटी (रोहतक-दिल्ली) एक्सप्रेस अब तक इस महीने 18 दिन रोहतक स्टेशन तक नहीं पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रेन नई दिल्ली से बरेली के लिए रवाना होती है और वापस नई दिल्ली आती है। इसके बाद रोहतक पहुंचती है और नई दिल्ली के लिए रवाना होती है।
आए दिन बहादुरगढ़ व नई दिल्ली के बीच ही रद्द हो जाती है। शुक्रवार को भी यह ट्ररेन द्द रही। इस ट्रेन में बरेली से आवागमन करने वाले यात्री सफर करते हैं लेकिन ट्रेन चार-पांच दिन में एक बार रोहतक स्टेशन पर ही आती है। इस ट्रेन के बाद यात्रियों को तीन-तीन घंटे तक दिल्ली जाने के लिए अन्य ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इंटरसिटी ट्रेन नई दिल्ली से बरेली के लिए अलग नंबर के साथ बनकर चलती है। वहीं से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। बरेली की ओर 90 मिनट से अधिक यह ट्रेन लेट होती है तो रोहतक-नई दिल्ली की ओर इसे रद्द कर दिया जाता है।
- बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक
-
दिल्ली जाना होता है, वहां नौकरी करता हूं। इंटरसिटी एक्सप्रेस आए दिन रद्द की जा रही है जिससे अधिक परेशानी हो रही है।
- अविनाश, भिवानी
-
इंटरसिटी ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली है। घेवरा जाना है लेकिन अब तीन बजे तक अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा।
- शिवा, भिवानी चुंगी

बहादुरगढ़ में किसी काम के लिए जाना है। स्टेशन पर पहुंचा तो ट्रेन रद्द मिली। इंटरसिटी एक्सप्रेस के बाद करीब तीन घंटे तक कोई ट्रेन नहीं है।
- परशुराम, सुखपुरा चौक

33...अविनाश, भिवानी।

33...अविनाश, भिवानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें