फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 211 विद्यालयाें में शुरू होंगी निपुण वाटिकाएं, 104 स्कूलों में बनाए जाएंगे भवन

Sat, 27 Dec 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13...एमडीयू का मुख्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। नया साल स्कूली शिक्षा में नया बदलाव लेकर आने वाला है। वर्ष 2026 में जिले के 104 राजकीय विद्यालयों में नए भवन बनने से हालात सुधरने की उम्मीद है। इन स्कूलों की मरम्मत व सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। जिले के 211 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने निपुण मिशन के तहत बच्चों को निखारने का लक्ष्य रखा है।
सेक्टर-2, 3 व 4 में जुलाई 2025 में शुरू हुई निपुण वाटिका की तर्ज पर डिजिटल व आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ये वाटिकाएं खोली जाएंगी। इनमें विद्यार्थी तकनीकी उपकरणों के माध्यम से खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे। जिला प्रशासन ने शिक्षा सुधार के लिए पढ़ें रोहतक-लिखें रोहतक का लक्ष्य भी रखा है। विद्यालयों में ग्रुप डी के रिक्त पद भरने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने कुल 104 विद्यालय के निर्माण और स्पेशल मरम्मत के लिए मुख्यालय रिपोर्ट भेजी है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रोहतक खंड में सबसे अधिक 35 राजकीय विद्यालय ऐसे हैं जो असुरक्षित व सुधार की स्थिति में हैं। सांपला के 19, कलानौर के 14, महम के 17 व लाखनमाजरा के 19 राजकीय विद्यालयों को सुधारा जाना है। इनमें से करीब 50 विद्यालयों के जर्जर भवनों की नीलामी की जा चुकी है जबकि करीब 20 विद्यालय के भवन नीलामी के लिए तैयार हैं। अन्य विद्यालय विशेष मरम्मत, एस्टीमेट बनाने व पुनर्विचार करने की प्रक्रिया में हैं। इन 104 विद्यालयों में जर्जर कमरों की संख्या 1 से लेकर 22 तक हैं।

पहली से तीसरी तक शुरू होगा उपचारात्मक कार्यक्रम
जिले के सभी विद्यालयों में विभाग की ओर से जीरो पीरियड के साथ रेमेडियल (उपचारात्मक) कार्यक्रम को नए साल से और अधिक मजबूत किया जाएगा। हालांकि, सभी स्कूलों में साल 2025 से लागू कर दिया है लेकिन विभाग की ओर से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 80 प्रतिशत का लक्ष्य रखा है। इसके बाद 100 प्रतिशत का लक्ष्य है। स्कूल स्तर पर 1 से 9 जनवरी तक शिक्षक, शिक्षा स्वयंसेवक, स्काउट एवं गाइड, एनएसएस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि व एनजीओ सर्वे करेंगे। विभाग के पढ़ें रोहतक-लिखें रोहतक को इस साल राज्यस्तरीय पुरस्कार मिला है।

साल 2025 में नहीं हो पाए ये सुधार कार्य
- जर्जर और जर्जर स्कूलों को नहीं मिल सके नए भवन

- डिजिटल बोर्ड पर निरंतर पढ़ाई व इंटरनेट सुविधा
- डिजिटल शिक्षा उद्देश्य के लिए दिए टेबलेट्स में मुफ्त डाटा सुविधा
- सभी राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती
- गैर शिक्षण कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करना

राजकीय विद्यालयों में बढ़ेंगे प्री-वोकेशनल पाठ्यक्रम
भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन प्री-वोकेशनल पाठ्यक्रम नए सत्र से शुरू होंगे। जिले के अन्य मॉडल संस्कृति स्कूल, पीएमश्री स्कूल और सामान्य स्कूलों में भी कौशल संबंधी पाठ्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसमें 66 विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में 14 प्री-वोकेशनल कौशल पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिले के राजकीय विद्यालयों में कुछ और नए प्री-वोकेशनल पाठ्यक्रम भी शामिल होने की उम्मीद है। कंप्यूटर लैब के लिए 400 कंप्यूटर सेट, ब्यूटी एंड वेलनेस लैब, हेल्थ केयर लैब के लिए नए उपकरण का प्रस्ताव भेजा गया है।
-
सभी राजकीय विद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति हो गई है। पहली से 12वीं कक्षा तक जीरो पीरियड लागू कर दिया गया है। नए साल में और नए सत्र से राजकीय विद्यालयों की दशा पहले से और अधिक सुधरेगी। जिला प्रशासन और उपायुक्त सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में पढ़ें रोहतक-लिखें रोहतक पहल को व्यापक स्तर पर बढ़ाया जा रहा है। विद्यालयों में बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के लिए मुख्यालय में प्रस्ताव भेजा गया है।
- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी
-
वर्जन
नए साल में राजकीय विद्यालयों में डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट क्लास पर जोर दिया जाएगा। पढ़ाई के साथ साथ बच्चों का कौशल निखारने पर ध्यान दिया जाएगा। कुछ कमियां हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा ताकि बच्चों की बेहतर शिक्षा पर ध्यान दिया जा सके।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

एमडीयू में नया ड्रोन अध्ययन केंद्र व पुस्तकालय में 11 विशेष कॉर्नर बनाए जाएंगे
रोहित डागर

रोहतक। एमडीयू में गेट नंबर चार बनकर तैयार हो जाएगा। एमडीयू में नई शिक्षकों की भर्ती होने की उम्मीद है। एमडीयू को दोबारा से नैक ग्रेडिंग मिल जाएगी। नया ड्रोन अध्ययन केंद्र बनाया जाएगा। इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को ड्रोन तकनीक में दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार के काबिल बनाना है।
पांच एकड़ में अत्याधुनिक बॉटनिकल गार्डन बनेगा। इससे बॉटनी के विद्यार्थियों को रिसर्च और प्रशिक्षण में मदद मिलेगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया जाएगा जिससे स्वच्छता को नया आयाम मिलेगा। एमडीयू पुस्तकालय में 11 विशेष कॉर्नर बनाए जाएंगे। इसमें 10 कॉर्नर में महान विभूतियों के जीवन, कार्य और उनके विचारों से जुड़ी किताबें उपलब्ध होंगी। पुस्तकालय में आईएएस सेक्शन बनाया जाएगा।
इसमें यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिलेगा। छात्राओं के हॉस्टल में नई लाइब्रेरी बनकर तैयार होने की उम्मीद है। संवाद
एमडीयू : पांच इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताएं होंगी
खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि पांच इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। नॉर्थ जोन टेनिस प्रतियोगिता, नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कबड्डी अकादमी व बॉक्सिंग हॉल का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
राजकीय महिला महाविद्यालय : एमए अंग्रेजी का कोर्स हो सकता है शुरू
प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में नए सेशन से एमए अंग्रेजी का कोर्स शुरू होने की उम्मीद है। वहीं एक नई कंप्यूटर लैब शुरू हो जाएगी। इसके अलावा नई कंप्यूटर बिल्डिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।

जाट कॉलेज
प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र दहिया ने बताया कि जाट कॉलेज में नया मल्टीपर्पज हॉल बन जाएगा। वहीं क्रिकेट मैदान बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा कॉलेज अन्य मैदानों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

नेकीराम कॉलेज
प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि उम्मीद कॉलेज में नई बिल्डिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, एक नया कोर्स शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा बास्केटबॉल की स्टेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन


सुपवा
पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि विवि में वर्ष 2026 में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जाएंगा।

13...एमडीयू का मुख्य द्वार। संवाद

13...एमडीयू का मुख्य द्वार। संवाद

13...एमडीयू का मुख्य द्वार। संवाद

13...एमडीयू का मुख्य द्वार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें