फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैरिकेड्स लगाने से विद्यार्थियों को लगाना पड़ रहा अतिरिक्त चक्कर

विज्ञापन
27. एमडीयू के परिसर में रोज गार्डन से पहले बैरिकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सुरक्षा व्यवस्था के लिए की गए बैरिकेड्स अब विद्यार्थियों की आवाजाही में बाधा बन रहे हैं। क्रांति चौक से रोज गार्डन तक रास्ता बंद होने और आईएचटीएम की ओर जाने वाला छोटा गेट भी बंद रहने से विद्यार्थियों को अपने विभागों और अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को एनएसएसओ और अन्य छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने सुझाए वैकल्पिक इंतजाम

ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली मांग गेट नंबर दो से क्रांति चौक तक लगाए गए बैरिकेड्स हटाने की है। छात्र नेताओं का सुझाव है कि सुबह और शाम विद्यार्थियों की आवाजाही के व्यस्त समय में यहां सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि निगरानी के साथ रास्ता भी खुला रहे। दूसरी मांग है कि सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेड्स केवल शाम के समय लगाए जाएं। वहीं, तीसरे सुझाव में कुलपति निवास चौक पर गर्ल्स हॉस्टल से पहले बैरिकेड्स लगाने की बात कही गई है।

सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं बैरिकेड्स

एमडीयू के प्रॉक्टर प्रो. राजेश पुनिया ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेड्स की गई है। गर्ल्स हॉस्टल से रोज गार्डन तक के रास्ते में कोई विभाग नहीं पड़ता है। ऐसे में छात्राएं इस रास्ते पर आराम से पैदल आ-जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें