फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेएलएन नहर में 28 तक 16 दिन के लिए होगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिंचाई विभाग की ओर जेएलएन नहर में 16 दिन के लिए जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। कार्यकारी अभियंता रामनिवास ने बताया कि 12 नवंबर को जेएलएन नहर में खुबडू हेड से पानी छोड़ दिया गया था। अब नहर में 1800 क्यूसेक पानी चल रहा है जबकि 2000 की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि करीब 28 नवंबर को जलापूर्ति बंद हो जाएगी। वहीं, इसके बाद बीएसबी नहर में 8 दिन के लिए जलापूर्ति होगी। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि शहर में जलापूर्ति सुचारु की जा रही है। जलघर एक घर के अंतर्गत अभी एक समय जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें