फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पति का आरोप-महिला और एएसआई के पहले से अवैध संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामराय गांव में टेंडरी मोड़ पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई यशवीर सिंह द्वारा एक महिला के साथ छेड़खानी के मामले में महिला के पति ने नया खुलासा किया है। छेड़खानी के ठीक अगले दिन महिला एसपी कार्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन

इस पर एसपी ने आरोपी दारोगा को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया और अगले दिन दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सस्पेंड करने के आदेश दिए थे।
अब इस मामले में शिकायतकर्ता महिला के पति ने एक शिकायत देकर अपनी पत्नी और यशवीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रामराय गांव निवासी संदीप ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि बीते साल 14 जुलाई को उसकी पत्नी ने उसके सिर पर कपड़े धोने की थापी मारकर उसका सिर फोड़ दिया था।
उसके सिर पर टांके आए थे। उसके बाद उसकी पत्नी ने खुद को बचाने के लिए यशवीर के साथ मिलकर उसकी झूठी शिकायत दी जिस पर यशवीर ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

संदीप का कहना है कि उसे सोशल मीडिया के माध्यम से घटना का पता चला और उसके बाद उसे यह भी पता चला कि उसकी पत्नी यशवीर के साथ पैसे लेकर समझौता कर रही है।
संदीप का आरोप है कि उसकी पत्नी और यशवीर पहले से एक दूसरे को जानते हैं और उनमें गलत संबंध हैं। उसने पहले इन दोनों को रंगे हाथों भी पकड़ा था जिस कारण दोनों उससे रंजिश रखे हुए हैं। संदीप ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में उसकी पत्नी और यशवीर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें