फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर अपलोड न करे सरकार

विज्ञापन
19जेएनडी35: सब डिविजन नगूरां प्रांगण में विरोध प्रकट करते बिजली निगम कर्मचारी। स्रोत कर्मेचारी - फोटो : samba news
विज्ञापन
अलेवा। एचएसइबी वर्कर यूनियन हेड आफिस भिवानी की ओर से सब डिविजन नगूरां में केंद्रीय परिषद की ओर से एक गेट मीटिंग हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सब यूनिट चेयरमैन मनोज ने की और संचालन सब यूनिट सचिव संदीप ने किया। पूर्व राज्य उपप्रधान राजा शामदो ने कहा की हरियाणा सरकार डीसी रेट के कर्मचारियों को जबरदस्ती एचकेआरएन पोर्टल पर अपलोड कर रही है।
विज्ञापन

इसका एचएसइबी वर्कर यूनियन हेड आफिस भिवानी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि डीसी रेट के कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जाए व नियमित कर्मचारियों की तरह सभी सुविधा दी जाएं।
कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक डीसी रेट के कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता जब तक केंद्रीय परिषद की ओर से हरियाणा सरकार का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस गेट मीटिंग में जींद यूनिट में उपप्रधान सुनील मुंडे, जसबीर बुल्लाखेड़ी, राजकुमार जांगड़ा, संदीप, कुलदीप, जयदेव, सतीश, प्रदीप, मुकेश, अशोक, कप्तान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें