फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एआई और डिजिटल कौशल से बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
19जेएनडी05: राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए अध्यक्ष राजकुमार भोल - फोटो : samba news
विज्ञापन
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की तरफ से पीआईजी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के सहयोग से आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन

300 से अधिक छात्राओं को एआई डिजिटल अवेयरनेस और डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जेएन गहलावत और संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने की।
मुख्य अतिथि रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि वर्तमान युग में बेटियों को एआई और डिजिटल शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने संगठन की ओर से चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट और इंटर्नशिप कार्यक्रमों की सराहना की। कहा, तकनीकी दक्षता ही युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य गहलावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ना उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने बताया कि संगठन का मूल उद्देश्य शिक्षा को सीधे रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक और तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर संस्था की आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. मोहित रांगी, कॉफी, रिया और सिमरन मौजूद रहे। यह आयोजन बेटियों को सशक्त बनाने और नई शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने की दिशा में एक प्रभावी कदम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें