फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरकार खाली कराए गोचरान भूमि, नहीं तो गोशाला महासंघ जाएगा हाईकोर्ट

Sun, 08 Feb 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक में आयोजित गोशाला महासंघ की प्रदेशस्तरीय बैठक में उप​स्थित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगदीश मलिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गोशाला महासंघ की शहर के दिल्ली बाईपास स्थित स्किल सेंटर में शनिवार को प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। यहां सरकार से गोचरान भूमि खाली कराने की मांग उठाई। गोशाला महासंघ ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे।
बैठक में शामिल 18 जिलों के गोशाला संचालकों ने लंबित अनुदान नहीं मिलने पर चर्चा की। इसके लिए दस्तावेज समय पर जमा नहीं कराने वाले गोशाला संचालकों को ही जिम्मेदार ठहराया। यहां लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ के संचालक डॉ. जगदीश को दूसरी बार सर्वसम्मति से महासंघ का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय प्रधान डॉ. जगदीश ने कहा कि गोशालाओं को नौ माह से ग्रांट नहीं मिली है। इससे गोवंश की मुश्किलें गढ़ गई हैं। कहा, गोशाला के कार्यक्रमों में महिलाओं के अश्लील नृत्य कराना गलत है। इसे रोका जाएगा।
महासंघ के सदस्य धर्मपाल ने कहा कि गोशाला की स्थिति दयनीय है। इन्हें समय पर अनुदान की आवश्यकता है। इसके लिए गोशाला संचालक भी समय पर दस्तावेज जमा कराएं। व्यवस्था बनाने के लिए सभी अपना सहयोग दें।
यहां सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. जगदीश मलिक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। प्रधान ने सभी से उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। उन्होंने गोशालाओं के वाहनों के लिए झंडी का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मोहन लाल अग्रवाल, मेहताब सिंह, सतपाल शर्मा, राजरूप पांनू, रविंद्र कादयान, हरि सिंह बेनीवाल, रविंद्र सिंह समेत अनेक गोशाला संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें