फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का सरकार शोषण कर रही : सतबीर

Wed, 20 May 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30-लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ नारेबाजी करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनि - फोटो : गंध कुटी में पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
रोहतक। कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का किया जाने और स्थायी भर्ती सहित तमाम मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी 24-25 मई को नरवाना में महापड़ाव डालेंगे। यह बात मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान दलेर सिंह और जिला सचिव संदीप ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 मई तक की हड़ताल पर संगठन बुधवार को आगे की घोषणा करेगा और 24-25 मई को नरवाना में महापड़ाव डाला जाएगा।धरने पर बैठे कर्मचारियों को सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, जिला प्रधान प्रकाशचंद्र, कोषाध्यक्ष कमलेश लाहली ने संबोधित किया। सतबीर सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
न पहले वाली सरकार ने पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया और न वर्तमान सरकार ने सुध ली। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के उत्थान की केवल घोषणाएं करती हैं। धरने पर सीटू जिला सचिव विनोद, जगमेंद्र काला, राकेश, नरेश, कृष्ण, संजय, अंगूरी, प्रेमो, सुनीता, वीरेंद्र, विक्रम, कर्मवीर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें