खोल। गांव कढ़ू भवानीपुर में बाबा जाहरवीर गोगाजी का वार्षिक मेला पांच सितंबर को आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार करेंगे। इस दौरान भंडारा और रागनी प्रतियोगिता होगी। जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव सहित अन्य गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
मेला कमेटी के अनुसार बाबा का निशान (छड़ी) लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। रागनी प्रतियोगिता में तरुण बाल्यान एंड पार्टी बाबा का गुणगान करेगी। इसमें तरुण बाल्यान, ऋषिपाल खदाना, सुरेश बेनीवाल, पूजा शर्मा, गीता चौधरी और मनीषा मरजानी प्रस्तुतियां देंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के साथ ठंडे शरबत और चाय की व्यवस्था रहेगी। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। मेला कमेटी ने लोगों से मेले में पहुंचने की अपील की है।