फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंटीग्रेटेड इक्मो का दौर संभव

Mon, 08 Dec 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32 एमडीयू में आयोजित क्रिटिकेयर कॉन्क्लेव में डॉ. यतिन मेहता को स्मृति चिह्न भेंट करती डॉ. कीर्
विज्ञापन
रोहतक। भविष्य में कृत्रिम फेफड़ों समेत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंटीग्रेटेड इक्मो (एक्स्ट्रा कॉरपोरियल मेमब्रेन ऑक्सीजेनेशन) का दौर संभव है। यह कहना है मेदांता ग्रुप गुरुग्राम के क्रिटिकल केयर के निदेशक डॉ. यतिन मेहता का। वह रविवार को एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में डॉ. अरविंद दहिया की स्मृति में आयोजित क्रिटी केयर स्टेट कॉनक्लेव-2025 में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. यतिन मेहता ने कहा कि जीवन-मरण की स्थिति में इक्मो हृदय फेफड़ों का कार्य करता है। स्टेट क्रिटिकल केयर मेडिसिन रोहतक शाखा की ओर से इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें क्रिटिकल केयर के चार तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. अरविंद दहिया ओरेशन अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।
इस मौके पर डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. नवीन मल्होत्रा, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. आशीष नंदवानी, डॉ. कुणाल गांधी, डॉ. एकल अरोड़ा, डॉ. सन्नी कुमार, डॉ. साक्षी अग्रवाल समेत अनेक चिकित्सक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें